बॉलीवुड सितारे भी हैं ऑबसेसिव कंपलसिव डिसॉर्डर से पीड़ित

किसी काम को बार-बार करने की बेचैनी, जब तक वह पूरी ना हो जाए तब तक चैन नहीं आता, इस बीमारी को कहते हैं ऑबसेसिव कंपलसिव डिसॉर्डर (ओसीडी)। कभी तो यह बेमतलब की होती हैं और कभी मज़ेदार। हमारे बॉलीवुड सेलेब्स भी इससे भिन्न नहीं हैं। उनमें भी ऑबसेसिव कंपलसिव डिसॉर्डर होता है और वे कुछ चीजें अपने तरीके से चाहते हैं। जानते हैं कुछ बॉलीवुड स्टार्स के मज़ेदार ऑबसेसिव कंपलसिव डिसॉर्डर।  
 
फरहान अख्तर : खुद की चीज़े बिखरने का डर  
फरहान अख्तर ने कहा था कि जब चीजें एक निश्चित तरीके से व्यवस्थित नहीं की जाती तो वह घबरा जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह बस तभी होता है जब उनकी चीज़ें बिखरी हो। किसी और की चीजों के किए वे कभी पागल नहीं हुए। 
 
सनी लियोन : पैरों को धोने की धुन 
सनी लियोन भी पीछे नहीं हैं। उन्हें 'फीट हाइजीन' का पागलपन है। सनी को हर वक़्त अपने पैर साफ चाहिए होते हैं। सनी शूटिंग करते वक़्त भी अपने पैरों को गंदा होने से बचाने के लिए, हर 15 मिनट में पैर धोती हैं। 
 
अजय देवगन : उंगलियां नहीं होना चाहिए खराब 
अजय देवगन की तो अजीब ही आदत है। अजय अपने हाथों की सफाई को लेकर बेहद जागरूक हैं, खासकर उनकी उंगलियां। अजय को स्मेल करने वाली उंगलियां बिलकुल पसंद नहीं और यही कारण है कि वे खाना अपने हाथ से नहीं खाते। वे खाने के लिए चम्मच या छुरी का इस्तेमाल करते हैं। यहां तक की वे दाल रोटी भी चम्मच-छुरी से खाते हैं। यही नहीं, वे लोगों से भी हाथ मिलाना कम ही पसंद करते हैं।
 
प्रिटी ज़िंटा : बाथरुम की सफाई को लेकर हैं ऑब्सेस्ड
प्रिटी ज़िंटा भी सफाई को लेकर ऑब्सेस्ड है, खासकर बाथरुम की सफाई। प्रिटी जहां भी जाती हैं वहां बाथरुम ज़रुर नोटिस करती हैं, चाहे होटल का कमरा हो या वैनिटी वैन। प्रिटी वॉशरुम का उपयोग करने से पहले और बाद में भी उसे साफ रखने में भरोसा रखती हैं। 
 
प्रियंका चोपड़ा : कटलरीज़ और नैपकिन्स अरेंज 
प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी अपनी जगह बना चुकी हैं लेकिन उनका अंदाज़ हमेशा से ही अलग रहा है। वे भी इस बीमारी से ग्रसित हैं। वे किसी भी पार्टी को होस्ट करते वक़्त पार्टी में मज़े करने से ज़्यादा वक्त कटलरीज़ और नैपकिन्स को जमाने और मैच करने में लगा देती हैं। 
 
रणवीर सिंह : ओवर डियो लगाने की आदत  
रणवीर सिंह वैसे तो इंडस्ट्री मे खुद ही इतने अनोखे हैं। उनके अजीब ड्रेसिंग फैशन से लेकर हाई एनर्जी लेवल तक, सब कुछ ही अलग है। उन्हें भी ओसीडी है। रणवीर को बहुत ज़्यादा डियो, हैंड सेनिटाइज़र और कोलोन का इस्तेमाल करने की आदत है। इससे उनकी गर्लफ्रैंड दीपिका पादुकोण भी कभी-कभी चिढ़ जाती हैं।  
 
इमरान खान : चम्मच और प्लेटों पर ना हो कोई दाग 
इमरान खान भी सफाई को लेकर अजीब हैं। उन्हें चीज़ों का तो नहीं, लेकिन उनके चम्मच और प्लेटों का इस्तेमाल करने से पहले बिलकुल साफ करना ज़रुरी होता है। अगर वे ज़रा सी भी गंदी,हो तो इमरान उसे खुद धोते और साफ करते हैं। इसके अलावा इमरान को सोने से पहले उनका बेडरूम भी बिलकुल साफ चाहिए होता है। 
 
सैफ अली खान : बाथरुम में लाईब्रेरी और टेलीफोन एक्सटेंशन
बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान का तो निराला ही शौक है। वे बाथरुम में बहुत समय बिताते हैं। उन्हें वहां समय बिताना इतना पसंद है कि उनके बाथरुम में एक लाईब्रेरी और एक टेलीफोन एक्सटेंशन भी है। 
 
सलमान खान : दुनियाभर के साबुनों का कलेक्शन
भाईजान सलमान खान को सभी तरह की साबुनें इकट्ठी करने का शौक है। उन्होंने दुनियाभर की साबुनों का कलेक्शन कर रखा है। हैंडमेड साबुन से लेकर हर्बल साबुन तक, सलमान को सभी तरह की साबुनें चाहिए। बॉलीवुड में उन्हें सही मायने में बेस्ट स्मेलिंग मैन कहा जाता है जिसका सारा श्रेय उनके युनिक सोप कलेक्शन को जाता है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी