ऋषि कपूर का ट्वीट- पाकिस्तानी भी हमें पसंद़, लोगों ने पूछा कितने पैग ल‍िए हैं

शुक्रवार, 20 मार्च 2020 (08:44 IST)
कोरोना वायरस भारत में ज्यादा न फैले इसके मद्देनजर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन दिया और प्रत्येक भारतवासी से सावधानी बरतने के लिए कहा। 
 
यह सब देख फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर ने एक ट्वीट किया। ऋषि ने लिखा क‍ि पूरे सम्मान के साथ कहना चाहता हूं कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को भी अपने देशवासियों को जरूरी सावधानी बरतने के लिए कहना चाहिए। 
 
पाकिस्तान के लोग हमें भी प्रिय हैं। एक समय हम एक थे। हमें भी उनकी चिंता है। यह विश्वव्यापी समस्या है। इसमें किसी तरह का ईगो नहीं होना चाहिए। हम आपको बहुत प्यार करते हैं। मानवता जिंदाबाद। 


 
ऋषि के ट्वीट को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन आए हैं। कुछ पाकिस्तानियों को उनकी बात पसंद आई है। दूसरी ओर कुछ लोगों को यह बात नापसंद आई। उन्होंने लिखा कि कितने पैग चढ़ा रखे हैं। 
 
ऋषि कपूर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों की परवाह न करते हुए अपने मन की बात हमेशा से सामने रखते आए हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी