प्रियंका की सेहत और गोल्डी का आइडिया

PR
बहुत कम लोगों को इस बारे में जानकारी है कि प्रियंका चोपड़ा को धुएँ से एलर्जी है। आग और धुएँ के बीच रहने से उन्हें अस्थमा जैसा अटैक आ जाता है।

हाल ही में ‘द्रोण’ फिल्म के एक गाने की शूटिंग आग और धुएँ के बीच की जाने वाली थी। जब निर्देशक गोल्डी बहल को प्रियंका की इस समस्या के बारे में पता चला तो वे सोच में पड़ गए।

आखिरकार उन्हें एक आइडिया आया। उन्होंने रात में आग और धुएँ के शॉट्स फिल्मा लिए और रात भर पंखों को चालू रखा ताकि सारा धुआँ बाहर निकल जाए। अगले दिन उन्होंने प्रियंका पर शॉट फिल्माया।

इस बारे में गोल्डी कहते हैं ‘जब हम इस गाने को फिल्माने की योजना बना रहे थे तब प्रियंका की इस समस्या के बारे में हमें पता नहीं था। गाने के इस हिस्से को हमने रात में फिल्माया और सुबह तक सारे धुएँ को बाहर निकालकर गाना का शेष भाग फिल्माया। इस तरह हमारा भी काम हो गया और प्रियंका की सेहत पर भी कोई बुरा असर नहीं हआ। यह गाना बहुत उम्दा बना है।‘

वेबदुनिया पर पढ़ें