19 साल की नंदिनी गुप्ता बनीं 'फेमिना मिस इंडिया 2023'

WD Entertainment Desk
रविवार, 16 अप्रैल 2023 (11:00 IST)
59वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट को अपना विनर मिल गया है। राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने फेमिना मिस इंडिया 2023 ब्यूटी पेजेंट का ताज हासिल किया है। वहीं श्रेया पूंजा और स्ट्रैल थौनाओजम लुवांग फर्स्ट एवं सेकेंड रनर-अप बनीं। नंदिनी को पिछले साल की मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने ताज पहनाया। नंदिनी सिर्फ 19 साल की हैं। 
 
फेमिना मिस इंडिया का आयोजन मणिपुर में किया गया। इस इवेंट में बॉलीवुड की कई हसीनाओं ने भी शिरकत की। मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद अब नंदिनी मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी।
 
नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। बचपन से ही नंदिनी मॉडलिंग करना चाहती थीं। अब वह मात्र 19 साल की उम्र में 'मिस इंडिया' बनना कई लड़कियों के लिए एक इंस्पिरेशन है। नंदिनी बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को अपना आदर्श मानती हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख