साउथ की ब्यूटी क्वीन तान्या होप ने अपने ग्लैमरस अंदाज से इंटरनेट पर मचाया तहलका

WD Entertainment Desk

शनिवार, 17 दिसंबर 2022 (14:32 IST)
साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस तान्या होप ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। तान्या एक्टर आयुष शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'AS04' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह आइटम डांस नंबर करती दिखेंगी।

 
तान्या होप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके सिजलिंग अवतार को देखकर उनके चाहने वालों की लिस्ट लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में उनके चाहने वाले उनका हर नया अवतार देखने के लिए बेहद बेताब रहते हैं।
 
एक बार फिर से तान्या ने अपना नया लुक फ्लॉन्ट करते हुए कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक स्टाइलिश पोज दिए हैं। अपने लेटेस्ट फ़ोटो में एक्ट्रेस ने ब्लू डेनिम जीन्स के साथ येलो क्रॉप टॉप वाले लुक को फॉलो किया है जिसमे वह बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। 
 
तान्या ने अपने इस लुक को न्यूड ग्लॉसी मेकअप और स्मोकी आईज से कंप्लीट से कंप्लीट किया है। इसके साथ उन्होंने बालों को वेवी टच के साथ ओपन रखा है।
 
तान्या के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जहां उनके कई बोल्ड फोटोज मौजूद हैं। वहीं वह अपने सादगी भरे अंदाज से भी फैंस का दिल जीत लेती हैं।
 
अपने अभिनय से तमिल, तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा में अपना जलवा बिखेरने के बाद अब तान्या हिंदी डेब्यू के लिए तैयार है। तान्या ने साल 2016 में तेलुगु फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी