पति का सरनेम हटाने के बाद अब प्रियंका चोपड़ा बदलेंगी अपने नाम की स्पेलिंग!

बुधवार, 24 नवंबर 2021 (16:14 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया अकाउंट्स से अपने पति निक जोनस का सरनेम हटाने की वजह से सुर्खियों में हैं। प्रियंका के 'जोनस' सरनेम हटाने के बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि शायद वह निक से तलाक लेने वाली हैं। 

 
हालांकि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इस खबरों को बकवास करार देते हुए कहा था कि इस तरह की अफवाहों पर विश्वास मत कीजिए और न ही फैलाइए। वहीं प्रियंका के सरनेम हटाए जाने के कई कारण सामने आ रहे हैं। 
 
ताजा खबरों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने प्रोफेशनल कारण से अपने नाम से जोनस सरनेम को हटाया है। इतना ही नहीं प्रियंका ने अपने नाम से चोपड़ा सरनेम भी हटा दिया है। यह भी बताया जा रहा कि प्रियंका अपने नाम की भी स्पेलिंग भी बदल सकती हैं। 
 
इससे पहले यह भी बताया जा रहा था कि प्रियंका ने यह कदम असल में अपने पति निक और जोनस ब्रदर्स के रोस्ट शो 'जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट' को प्रमोट करने के लिए उठाया है। उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि अपने पति निक जोनस को चर्चा में ला सके।
 
बता दें कि प्रियंका और निक जोनस की तलाक की खबरों को एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा ने बकवास करार देते हुए कहा था कि इस तरह की अफवाहों पर विश्वास मत कीजिए और न ही फैलाइए। ये बकवास है। 1 दिसंबर 2018 को प्रियंका और निक ने जोधपुर में शादी की थी। उन्होंने हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से एक-दूसरे का हाथ थामा था। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी