दो कपल्स ही कहानी में अक्षय-करीना की जोड़ी तय, नौ वर्षों बाद साथ दिखेंगे

करीना कपूर खान के मुताबिक वे अपने बेटे तैमुर को वक्त देना चाहती हैं इसलिए वे एक साल की एक ही फिल्म करेंगी। इस वर्ष उनकी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' रिलीज़ हुई। उसके बाद करीना ने ब्रेक ले लिया। इसके बाद वे करण जौहर की एक फिल्म में काम करेंगी। अब खबर है कि वे एक और फिल्म करने वाली हैं। 
 
करण जौहर की मां वाली फिल्म के बाद करीना ने एक और फिल्म चुनी है। फिल्म का काम शुरू होने में काफी वक्त है। खबर है कि फिल्म में करीना के साथ सुपरस्टार अक्षय कुमार भी होंगे। दोनों को साथ देखना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होगा। अक्षय और करीना की जोड़ी लंबे समय बाद बड़े परदे पर सामने आएगी। साथ ही दोनों को बहुत पसंद भी किया जाता है। 
 
खबर के मुताबिक अक्षय को फिल्म के लिए अप्रोच किया गया। अक्षय ने स्क्रिप्ट पढ़ी और उन्हें फिल्म पसंद भी आई है। इसमें अक्षय और करीना पति-पत्नी की भुमिका में नज़र आएंगे। खबर तो यह भी है कि फिल्म में इस जोड़ी के अलावा एक और जोड़ी बनेगी। इसके लिए दिलजीत दोसांज और कियारा आडवाणी को अप्रोच किया गया है। यह कहानी दो कपल्स पर आधारित होगी। 
 
ऐसी ही एक फिल्म आई थी 'अजनबी'। हो सकता है यह फिल्म भी वैसी ही थ्रिलर फिल्म हो। फिल्म धर्मा प्रॉडक्शन के बैनर तले बन रही है। उसका निर्देशन राज मेहता करेंगे। करीना और अक्षय की जोड़ी करीब नौ वर्षों बाद सामने आएगी। उसके पहले दोनों ने छोटे रोल साथ में अदा किए हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी