'ओएमजी 2' का ट्रेलर रिलीज, शिव दूत बनकर पंकज त्रिपाठी की मदद करने पहुंचे अक्षय कुमार

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 3 अगस्त 2023 (11:43 IST)
OMG 2 Trailer: तमाम विवादों के बीच आखिरकार अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह एक सोशल कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। फ्लिम में अक्षय कुमार भगवान शिव के दूत बने नजर आ रहे हैं। वहीं पंकज त्रिपाठी फिल्म में कांति शरण मुदगल के किरदार में दिख रही हैं। 'ओएमजी 2' कांती की‍ जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है।
 
इस फिल्म के जरिए देश की शिक्षा प्रणाली पर पर सवाल खड़े किए गए हैं। अपने बेटे की खातिर पंकज त्रिपाठी देश की शिक्षा प्रणाली से लड़ती हैं और उनकी इस लड़ाई में अक्षय कुमार शिव दूत बनकर उनका साथ देते हैं। फिल्म में यामी गौतम वकील का किरदार निभा रही हैं। 
 
ट्रेलर में दिखाया गया है कि पंकज त्रिपाठी की भगवान शिव में आपार आस्था है। एक हादसे में उनके बेटे के साथ कुछ ऐसा हो जाता है कि वो देश के शिक्षा सिस्टम को लेकर अदालत में पहुंच जाते हैं। इस मुश्किल घड़ी में अक्षय कुमार उनकी मदद करते नजर आते हैं। 
 
'ओएमजी 2' में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी के अलावा यामी गौतम, अरुण गोविल, पवन मल्होत्रा, गोविन्द नामदेव अहम किरदार में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अमित राय ने किया है। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी