अक्षय कुमार ने ट्विंकल को दी जन्मदिन की बधाई और राजेश खन्ना को भी किया याद

अनोखा संयोग राजेश खन्ना और उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना के साथ जुड़ा हुआ है। दोनों का जन्मदिन 29 दिसम्बर को ही आता है। इस मौके पर अक्षय खन्ना ने ट्विट कर दोनों को उम्दा तरीके से बधाई दी है। 
 
काका यानी राजेश खन्ना को याद करते हुए अक्षय ने लिखा है कि जब मैं बड़ा हो रहा था तब आपके स्टारडम के बारे में अद्‍भुत कहानियां सुनी थी। कभी नहीं सोचा था कि आपकी मोहिनी बेटी से एक दिन शादी करूंगा। 


 
अक्षय आगे लिखते हैं- धन्यवाद मुझे इतनी अनमोल ट्विंकल को देने के लिए। आप दोनों को जन्मदिन की बधाई। 
 
अक्षय ने एक फोटो भी पोस्ट किया है, जिसमें राजेश खन्ना, ट्विंकल और डिंपल कपाड़िया नजर आ रहे हैं। इस फोटो में ट्विंकल की उम्र बहुत कम है। 
 
संभवत: यह फोटो चुनाव के दौरान का है। नई दिल्ली से राजेश खन्ना ने चुनाव लड़ा था और ट्विंकल तथा डिंपल ने उनका प्रचार किया था। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी