एकता कपूर की 'यू टर्न' में नजर आएंगी अलाया एफ, टीजर हुआ रिलीज

सोमवार, 5 जुलाई 2021 (14:10 IST)
एकता कपूर साउथ की हिट फिल्म 'यू टर्न' का हिन्दी रीमेक बनाने जा रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन आरिफ खान करेंगे। इस फिल्म में 'जवानी जानेमन' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अलाया एफ मुख्य भुमिका ने नजर आएंगी। 
 
इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। अलाया एफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का टीजर शेयर किया है। टीजर शेयर करते हुए अलाया ने लिखा, कई बार जिंदगी में शॉर्टकट लेना ही आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका नहीं होता है। अपने सफर का रास्ता बदलने से पहले दो बार सोचें और एक यू-टर्न लें।
 
यू टर्न का निर्माण कल्ट मूवीज द्वारा किया जाएगा, जो शोभा कपूर और एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत नया डिवीजन है, जो नए कॉन्टेंट का उत्पादन करता है। 
 
यू टर्न एक थ्रिलर है। ओरिजन फिल्म में सामंथा अक्किनेनी ने मुख्य भुमिका निभाई थीं। वह एक खोजी पत्रकार की भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने जा रही है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी