गोविंदा संग एक बार फिर धमाल मचाने की तैयारी में रवीना टंडन, तस्वीरें शेयर कर कही यह बात

सोमवार, 5 जुलाई 2021 (10:33 IST)
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और रवीना टंडन 90 के दशक की सबसे पसंदीदा जोड़ी थी। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। अब एक बार फिर गोविंदा और रवीना टंडन साथ नजर आने वाले हैं। 

 
रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर गोविंदा संग कुछ तस्वीरें शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए रवीना ने लिखा, 'द ग्रैंड रियूनियन, हम दोनों साथ आए हैंl स्क्रीन पर वापस आने के लिए। क्या, कहां, कब, सब जल्द पता चल जाएगा। किसी डिस्को में जाएं।'
 
रवीना टंडन की इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस दोनों को एक बार फिर साथ देखने के लिए बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं। 
 
गोविंदा और रवीना टंडन ने दूल्हे राजा, आंटी नंबर 1, अखियों से गोली मारे, वाह तेरा क्या कहना' जैसी कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी