आलिया भट्ट पर चढ़ा 'तुम क्या मिले' का खुमार, समंदर किनारे किया गाने को एंजॉय

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 30 जून 2023 (15:24 IST)
alia bhatt video: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का रोमांटिक गाना 'तुम क्या मिले' रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
 
गाने में आलिया और रणवीर की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इसी बीच आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आलिया भट्ट फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के गाने 'तुम क्या मिले पर' समंदर किनारे मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं।
 
आलिया भट्ट कभी समंदर के पानी में हाथ डालती हैं तो कभ बीच पर लेटकर गाने को इंजॉय कर रही हैं। आलिया भट्ट ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, 'पहले पहाड़ों में और अब बीच पे... हम तो गाते रहेंगे तुम क्या मिले।' आलिया भट्ट के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
 
बता दें कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख