आलिया अब करेंगी इस बड़ी डायरेक्टर के साथ काम

एक्ट्रेस आलिया भट्ट बॉलीवुड में ग्लैमर का नया अवतार लेकर आई थीं। इनकी खूबसुरती ने लड़कों को दीवाना कर दिया। इसके बाद अपनी क्युटनेस के चलते इन्होंने कई हिट फिल्में दी। कुछ टाइम बाद आलिया ने क्युटनेस का चोला छोड़ अपने ज़ोनर से अलग फिल्में देना शुरू की जिनमें भी उन्हें बहुत पसंद किया गया। अब वे एक वर्सेटाइल एक्टर की लिस्ट में शामिल होती हैं। 
 
आलिया की फिल्म 'राज़ी' रिलीज़ होने वाली है जिसमें वे एक बार फिर अपने ज़ोनर से अलग किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर देखने के बाद से ही सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं और अब बॉलीवुड के कई फिल्ममेकर्स उनके साथ फिल्म करना चाहते हैं। हाल ही में आलिया ने बताया कि वे 'बरेली की बर्फी' की डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी के साथ एक फिल्म करने वाली हैं। 
 
अश्विनी, आलिया को उनकी फिल्म 'स्लाइस ऑफ लाइफ' के लिए चुन रही हैं। आलिया ने इस बारे में कहा कि हां, मैं उनसे मिली। उनकी फिल्म करने में मुझे दिलचस्पी है और उम्मीद है जल्द ही काम शुरू होगा। मैं उनके साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। यह काफी अच्छी स्क्रिप्ट है। 
 
आलिया इसके अलावा अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' भी कर रही हैं जिसमें वे रणबीर कपूर के साथ हैं। इसके अलावा करण जौहर द्वारा प्रदर्शित और अभिषेक वर्मन द्वारा निर्देशित फिल्म 'कलंक' की भी आलिया तैयारी कर रही हैं। इसमें आलिया के साथ सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन, आदित्य राय कपूर, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त भी होंगे। यह एक एपिक ड्रामा होगी। 
 
आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'राज़ी' 11 मई को प्रदर्शित होने वाली है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी