रणबीर कपूर संग अस्पताल पहुंचीं आलिया भट्ट, कपूर खानदान में जल्द आएगा नन्हा मेहमान!

WD Entertainment Desk

रविवार, 6 नवंबर 2022 (10:52 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। खबरों के अनुसार आलिया भट्ट अपनी डिलीवरी के लिए 6 नवंबर को मुंबई के सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल पहुंच चुकी हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। 

 
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार डिलीवरी के लिए आलिया को रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। आलिया और रणबीर सुबह करीब साढ़े सात बजे यहां पहुंच चुके हैं।
 
इसके पहले खबर आई थी कि आलिया नवंबर के अंत या दिसंबर के पहले सप्ताह तक बेबी के जन्म दे सकती हैं। अप्रैल 2022 में आलिया और रणबीर ने शादी की थी। शादी के महज दो महीने बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी