एमी विर्क और सरगुन मेहता की 'किस्मत 2' का ट्रेलर रिलीज

रविवार, 12 सितम्बर 2021 (15:21 IST)
एमी विर्क और सरगुन मेहता जल्द ही पंजाबी फिल्म 'किस्मत 2' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजा कर रहे हैं। 

 
हाल ही में 'किस्मत 2' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में प्यार, वफा, बेवफाई और किस्मत से लड़ते वीर और बानी की कहानी दिखाई गई है। 
 
इस फिल्म का निर्देशन जगदीप सिधू ने किया है। ये फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है। जिसमें कॉमेडी के साथ-साथ इमोशनल सीन्स भी देखने को मिलने वाले हैं।
 
'किस्मत 2' 24 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में म्यूजिक बी प्राक और जानी का है। एमी और सरगुन के अलावा इस फिल्म में हरदीप गिल, रुपिंदर रुपी, तान्या, अम्रृत एम्बी जैसे कई कलाकार शामिल हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी