अलग होने की खबरों के बीच पति अभिषेक संग जामनगर पहुंचीं ऐश्वर्या राय, बेटी आराध्या भी नए लुक में आईं नजर

WD Entertainment Desk

सोमवार, 4 मार्च 2024 (15:30 IST)
Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding Function: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन खत्म हो गया है। 3 दिन तक चले इस प्री-वेडिंग बैश में दुनियाभर के कई दिग्गज लोगों ने शिरकत की। इस फंक्शन के आखिरी दिन बॉलीवुड की कई हस्तियां जाननगर पहुंचीं। महानायक अमिताभ बच्चन भी अपनी पूरी फैमिली के साथ अंबानी परिवार के मेहमान बने।
 
खास बात यह रही कि बीते काफी समय से सामने आ रही अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के अलग होने की खबरों पर भी इस फंक्शन में ब्रेक लग गया है। अभिषेक और ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ जामनगर पहुंचें। इस दौरान आराध्या का भी एकदम नया लुक देखने को मिला।
 
अंबानी परिवार की पार्टी में आराध्या बच्चन का नया हेयरस्टाइल देखने को मिला। आराध्या को फैंस ने बचपन से ही बैंग्स में देखा था। ऐसे में जब वह अलग लुक में दिखी तो हर कोई उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहा है। इतना ही नहीं आराध्या की तुलना उनकी मां से भी होने लगी हैं। 
 
अनंत-राधिका का प्री-वेडिंग फंक्शन अटेंड करने के बाद बच्चन परिवार देर रात ही वापस मुंबई रवाना हो गया। वहीं ये ग्रैंड प्री-वेडिंग फंक्शन खत्म होने के बाद लगभग सभी सितारें वापस मुंबई लौट आए हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी