पिता के निधन के बाद अंकिता लोखंडे ने शेयर किया पोस्ट, बोलीं- आप हमेशा याद आएंगे...

WD Entertainment Desk

सोमवार, 14 अगस्त 2023 (11:13 IST)
ankita lokhande post: टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पिता शशिकांत लोखंडे का शनिवार को निधन हो गया था। उन्होंने 68 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। शशिकांत लोखंडे का अंतिम संस्कार रविवार को मुंबई के ओशिवारा में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान अंकिता ने बेटे का भी फर्ज निभाते हुए अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया।
 
अंकिता लोखंडे अपने पिता के बेहद करीब थीं। पिता के निधने के बाद से ही एक्ट्रेस का रो-रोकर बुरा हाल है। अब पिता की मौत के बाद अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने पिता के श्रद्धांजलि कार्यक्रम की जानकारी दी है। 
 
अंकिता लोखंडे ने पिता की प्रेयर मीट की डिटेल शेयर की है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक कार्ड की तस्वीर शेयर की जिसपर लिखा है, 'प्रेयर मीट। आप हमेशा याद आएंगे, शशिकांत लोखंडे। 14 अगस्त 2023, शाम 4 बजे से 6 बजे तक। ये मीट मुंबई के मलाड पश्चिम में होगी।'
 
बता दें कि अंकिता के पिता शशिकांत लोखंडे पेशे से बैंकर थे। वो पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी