RIP Bruno: ब्रूनो की मौत से दुखी हुए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, इमोशनल पोस्ट के जरिये दी श्रद्धांजलि

बुधवार, 6 मई 2020 (14:41 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने पातलू डॉग ब्रूनो की मौत पर एक इमोशनल पोस्ट लिखकर उसे श्रद्धांजलि दी। बता दें, विरुष्का अकसर अपने पेट्स के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए नजर आते हैं।

अनुष्का शर्मा ने ब्रूनो के साथ फोटो शेयर करते हुए करते हुए लिखा है- ‘ब्रूनो, तुम्हारी आत्मा को शांति मिले’। इसके साथ ही अनुष्का ने कैप्शन में दिल के इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट पर उनके फैंस के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Bruno RIP

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on



वहीं, विराट कोहली ने लिखा, ‘ब्रूनो, तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। तुमने हमारे साथ 11 साल बिताए लेकिन जिंदगी भर का कनेक्शन बनाकर चले गए। तुम आज एक बेहतर जगह पर चले गए हो। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे’।

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Rest in peace my Bruno. Graced our lives with love for 11 years but made a connection of a lifetime. Gone to a better place today. God bless his soul with peace

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on



वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का आखिरी बार साल 2018 की फिल्म ‘जीरो’ में नजर आईं थीं। फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान लीड रोल में थे और कटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी