लॉकडाउन में विराट कोहली की हेयर स्टाइलिस्ट बनीं पत्नी अनुष्का शर्मा, किचन में काटे बाल

शनिवार, 28 मार्च 2020 (13:07 IST)
लॉकडाउन के चलते पूरा देश इस समय घर में रह रहा है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी घर बैठकर कुछ न कुछ मजेदार वीडियो शेयर कर रहे हैं। कोई वर्कआउट वीडियो शेयर कर रहा है तो कोई बर्तन या झाडू लगाते हुए वीडियो शेयर कर रहा है। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने भी एक मजेदार वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है।
 
इस वीडियो में अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के बाल काटती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में विराट बताते है कि क्‍वारेंटाइन के चलते आप यह सब करने के इजाजत दे देते हैं। अनुष्का इस समय उनकी हेयर स्टाइलिस्ट बनी हैं और किचन की कैंची से उनके बाल काट रही हैं।

विराट और अनुष्का के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 
बता दे कि 21 दिनों के लॉकडाउन के चलते विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी एक वीडियो बनाकर फैंस से लॉकडाउन के आदेश का पालन करने की अपील की थी। इस वीडियो में अनुष्का और विराट कहते हैं कि कोरोना से लड़ाई जीतने में समय लगेगा इसलिए हौसला बनाए रखना जरूरी हैं। एक लापरवाही के चलते पूरे देश को बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी