फ्रंट ओपन ब्लैक ड्रेस में अनुष्का शर्मा ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, तस्वीरें वायरल

Webdunia
गुरुवार, 26 मई 2022 (12:10 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भले ही बड़े पर्दे से लंबे वक्त से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अनुष्का का ग्लैमरस अवतार अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। अब अनुष्का ने अपने सिजलिंग लुक से इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। 
 
इन तस्वीरों में अनुष्का शर्मा ब्लैक कलर का ओपन फ्रंट गाउन पहने नजर आ रही हैं। गोल्डन ब्रेसलेट्स, मेसी हेयर और न्यूड मेकअप से अनुष्का ने अपना लुक कंपलीट किया।
अनुष्का का यह लुक करण जौहर की बर्थडे पार्टी के लिए था। अनुष्का के इस हॉट लुक पर फैंस और सेलेब्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर विराट कोहली भी अपना दिल हार बैठे। उन्होंने कमेंट किया, Wow
वर्क फ्रंट की बात करे तो अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में वह भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाती नजर आएंगी। 

 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख