मलाइका अरोरा संग विदेश में बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे अर्जुन कपूर, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर 26 जून को 34 साल के हो गए हैं। इस बर अर्जुन अपना जनमदिन विदेश में मना रहे हैं। खास बात यह है कि उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोरा भी इस मौके पर अर्जुन के साथ है।
 
अर्जुन कपूर अपने जन्मदिन से एक रात पहले मलाइका अरोरा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। खबरों की मानें तो अर्जुन और मलाइका मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एयरपोर्ट पर एक ही कार से पहुंचे थे।

अर्जुन ब्लैक टी-शर्ट और जींस के साथ कैप लगाए नजर आए। वही मलाइका रेड कला के ट्रेक सूट में काफी खूबसूरत लग रहीं थी। बताया जा रहा है कि दोनों जुलाई के पहले हफ्ते में भारत लौटेंगे।
 
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब ये दोनों कहीं बाहर एक साथ छुट्टियां मनाने जा रहे हैं। इसी साल अप्रैल के महीने में मलाइका अरोरा अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव गई थीं। उस समय अर्जुन कपूर अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर मलाइका से मिलने के लिए मालदीव जा पहुंचे थे।
 
34 साल के अर्जुन कपूर ने हाल ही में 45 साल की मलाइका अरोरा संग अपने रिश्ते को कबूला था। अर्जुन कपूर का कहना था कि मलाइका उनके रिश्ते को समझती हैं। जहां तक मीडिया की बात रही तो हम दोनों ने ही मीडिया को हमेशा दोनों का साथ में फोटो क्लिक करने की मंजूरी दी है।
 
वर्क फ्रंट की बात करें अर्जुन कपूर इन दिनों फिल्म पानीपत की तैयारी में जुटे हैं। ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन आशुतोष गोवारीकर कर रहे हैं। पानीपत में संजय दत्त और कृति सेनन भी अहम भूमिका में है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी