अर्जुन कपूर की लेट नाइट पार्टियां... बात झगड़े तक पहुंची

अर्जुन कपूर को अभी बॉलीवुड में अपने पैर मजबूती से जमाना है और इस समय उनका सारा ध्यान अपने काम पर होना चाहिए, लेकिन जिस तरह की खबरें आ रही हैं वो अर्जुन के लिए सही नहीं कही जा सकती। अपनी पार्टियों में अर्जुन इतने व्यस्त रहने लगे हैं कि असर उनका परफॉर्मेंस खराब होने लगा है। एक निर्देशक से तो उनका विवाद हो गया है। 
कौन है ये निर्देशक... अगले पेज पर
 

अर्जुन इस समय 'हाफ गर्लफ्रेंड' नामक मूवी कर रहे हैं जिसकी हाल ही में दिल्ली में शूटिंग हुई थी। शूटिंग के दौराना रोजाना रात में अर्जुन पार्टी करते थे। देर रात तक जागते और सुबह सेट पर देर से पहुंचते। सूत्रों के मुताबिक अर्जुन की हर पार्टी का बिल एक लाख रुपये आता। इसे भी निर्देशक मोहित सूरी ने बर्दाश्त कर लिया। देर से सेट पर पहुंचने के खिलाफ भी उन्होंने कुछ नहीं बोला, लेकिन जब अर्जुन ढंग से कैमरे के सामने अभिनय नहीं कर पा रहे थे और मोहित ने अर्जुन को लताड़ लगा दी। अर्जुन भी भिड़ गए और दोनों में काफी झगड़ा भी हुआ। बाद में दोनों ने मामले को सुलझा लिया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें