बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग स्क्रीन शेयर करेंगी मलाइका अरोरा, इस शो में साथ आएंगे नजर

Webdunia
शनिवार, 27 मार्च 2021 (16:09 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते नजर आते रहते हैं। लेकिन अब ये जोड़ी सिर्फ ऑफ स्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑन स्क्रीन भी साथ नजर आने वाली है। 

 
खबरों के अनुसार बहुत जल्द मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर स्क्रीन पर साथ काम करते नजर आएंगे। दोनों एक कुकिंग शो में साथ नजर आएंगे। इस शो का नाम स्टार वर्सेस फुड बताया जा रहा है और इसे डिस्कवरी चैनल पर दिखाया जाएगा।
 
बताया जा रहा है कि मलाइका ने इस शो के लिए अपनी शूटिंग खत्म कर ली है। जबकि अर्जुन कपूर अपने हिस्से की शूटिंग जुहू के एक रेस्टोरेंट में करेंगे। डायरेक्टर करण जौहर भी इस शो के साथ जुड़ सकते हैं। लेकिन इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। 
 
मलाइका और अर्जुन के रिलेशन की बात करें तो वे लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों एक साथ वेकेशन पर जाते रहते हैं। ये कपल सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करता रहता है। दोनों आपस में काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते है। 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख