अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाने जा रही है। वर्ष 2012 में अर्जुन और परिणीति की जोड़ी वाली फिल्म 'इशकजादे' प्रदर्शित हुई थी। दोनों एक बार फिर से स्क्रीन साझा करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स करने जा रहा है। निर्देशन का जिम्मा दिबाकर बैनर्जी को सौंपा गया है जिन्होंने यशराज बैनर की फिल्म 'ब्योमकेश बख्शी' को निर्देशित किया था।