अर्जुन कपूर ने खास अंदाज में गर्लफ्रेंड मलाइका अरोरा को किया बर्थडे विश, शेयर की क्यूट तस्वीर

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020 (16:29 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोरा 23 अक्टूबर को अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। इन सबके बीच लोगों को इस बात का इंतजार था कि मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर उन्हें जन्मदिन पर कैसे बधाइयां देते हैं।

 
अर्जुन कपूर ने मलाइका को बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। उन्होंने मलाइका की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह पीच कलर की हूडी और ट्राउजर में नजर आ रही हैं। मलाइका के साथ तस्वीर में उनका डॉगी भी नजर आ रहा है। 
 
इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माई फूल...' तस्वीर पर कमेंट करते हुए मलाइका अरोरा ने तीन लाल रंग की हार्ट इमोजी शेयर करके अर्जुन को रिप्लाई किया है।
 
बता दें कि मलाइका अरोरा को कई बॉलीवुड सेलब्स ने बर्थडे विश किया है। बता दें कि मलाइका ने अपने डांस से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। वे इन दिनों एक्ट्रेस इंडियाज बेस्ट डांसर में बतौर जज नजर आ रही हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी