पॉपुलर आर्टिस्ट राम इंद्रनील कामत बाथटब में पाए गए मृत, पुलिस ने दर्ज किया केस

गुरुवार, 20 अगस्त 2020 (15:37 IST)
Photo : Facebook
मनोरंजन जगत के लिए साल 2020 बेहद बुरा साबित हो रहा है। इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। वहीं अब पॉपुलर आर्टिस्ट राम इंद्रनील कामत के निधन की खबर सामने आ रही है। वे मुंबई स्थित अपने घर के बाथटब में मृत पाए गए हैं। 

 
राम इंद्रनील कामत मुंबई के माटुंगा में रहते थे। पुलिस ने मामले में एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज किया है। पुलिस को ये सुसाइड केस नजर आता है। घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है। 

ALSO READ: सोनू सूद से इतने लोग रोजाना मांगते हैं मदद, एक्टर ने शेयर किए आंकड़े
 
कहा जा रहा है कि कामत ने अपने सुसाइड नोट में किसी को इस घटना के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस राम इंद्रनील कामत के परिवारवालों और करीबियों से पूछताछ कर रही है। कामत के केस में जांच जारी है।
 
खबरों के अनुसार वे लंबे समय से तनाव में थे और लॉकडाउन ने उनकी हालत को और भी बद्दतर बना दिया था। राम 41 साल के थे। वे अपनी मां के साथ रहते थे। वे एक आर्टिस्ट के साथ-साथ फोटोग्राफर भी थे। उनकी ग्लासवर्क पेंटिंग मुंबई के आर्ट सर्किट में बेहद फेमस थीं। 
 
रिपोर्ट के मुताबिक इंद्रनील कामत की डेड बॉडी दिन के तीन बजे बाथटब में मिली। सूत्रों के अनुसार डॉक्टर्स ने जांच कर इंद्रनील को मृत घोषित कर दिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी