'बालिका वधू' फेम नेहा मर्दा ने की अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा, शादी के 10 साल बाद बनेंगी मां

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 24 नवंबर 2022 (11:44 IST)
टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा को 'बालिका वधू' शो में उनके किरदार 'गहना' से जबरदस्त पहचान मिली है। नेहा ने साल 2012 में पटना के बिजनेसमैन अग्रवाल संग शादी रचाई थी। वहीं अब शादी के 10 साल बाद नेहा मर्दा ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है।

 
नेहा मर्दा ने सोशल मीडिया पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। तस्वीर में नेहा रेड कलर की ड्रेस में अपने पति संग पोज देती नजर आ रही हैं। 
 
इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'श्री शिवाय नमस्तुभ्यम्। आखिरकार भगवान मेरे अंदर आ ही गए। बेबी साल 2023 में आने वाला है।
 
नेहा मर्दा की इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स कमेंय करके उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दें कि बीते दिनों नेहा मर्दा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों का खंडन किया था। लेकिन अब उन्होंने खुद फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर कर दी है। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो नेहा मर्दा ने कई टीवी सीरियल में काम किया है। नेहा बालिका वधू, देवों के देव महादेव, एक हज़ारों में मेरी बहना है जैसे शोज का हिस्सा रही हैं। वह आखिरी बार 'लाल इश्क' में देखी गई थीं। फिलहाल वह ब्रेक पर हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी