भूमि पेडनेकर करना चाहती हैं इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के पति को डेट

शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019 (17:34 IST)
भूमि पेडनेकर की हालिया रिलीज फिल्म 'पति पत्नी और वो' को समीक्षो से सरहाना मिली है। इस फिल्म में भूमि की एक्टिंग की काफी तारीफें हो रही हैं। भूमि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी काफी लंबी फैन फॉलोइंग भी हैं।

ALSO READ: प्रियंका चोपड़ा हुईं 'माराकेच फिल्म फेस्टिवल' में सम्मानित, सोशल मीडिया पर ऐसे किया शुक्रिया
 
हाल ही में एक इंटरव्यू में भूमि पेडनेकर ने कबूल किया कि उन्हें अन्य लोगों के सोशल मीडिया प्रोफाइल खंगालना अच्छा लगता है। वह खासकर प्रिेयंका चोपड़ा की सोशल मीडिया प्रोफाइल को स्टॉक करती हैं। भूमि का मानना है कि प्रियंका शानदार तरीके से अपनी जिंदगी जीती हैं।
 
इससे पहले करण जौहर के चैट शो पर भूमि ने कहा था कि वह प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को भी काफी पसंद करती हैं और अगर उन्हें किसी और के बॉयफ्रेंड या पति को डेट करने का अवसर मिले तो वह प्रियंका चोपड़ा के पति निक ही होंगे क्योंकि वह अपने आप में एक बड़ी सनसनी हैं।
 
भूमि का यह इंटरव्यू अब सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। भूमि पेडनेकर जल्द ही 'भूत-पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' और 'डौली किट्टी और वो चमकते सितारे' में नजर आएंगी। ये फिल्में 2020 में रिलीज होंगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी