Bigg Boss 15 की कंटेंस्टंट मायशा अय्यर हैं बहुत बोल्ड, ईशान सहगल से हुआ सुपरफास्ट प्यार

मंगलवार, 12 अक्टूबर 2021 (12:12 IST)
Photo : Instagram
बिग बॉस 15 में जो लड़कियां इस बार नजर आ रही हैं उनमें से मायशा अय्यर ने अब अपनी पहचान बना ली है। शो को वे सोच समझ कर खेल रही हैं और चंद दिनों में ही उन्होंने शो के कंटेंस्टंट ईशान सहगल से नजदीकियां बना ली हैं। 
Photo : Instagram

बिग बॉस 15 के होस्ट सलमान खान भी दोनों के सुपरफास्ट प्यार से चकित रह गए। इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मायशा-ईशान एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। अब यह प्यार सच्चा है या शो को जीतने का कोई दांव, आने वाले दिनों में पता चलेगा। 
Photo : Instagram

बहरहाल बिग बॉस 15 में हिस्सा लेने वाली मायशा अय्यर बेहद बोल्ड हैं और यह उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से पता चलता है। 
 
मॉडल और एक्ट्रेस मायशा का नाम 'ऐस ऑफ स्पेस' और 'स्प्लिट्सविला' में हिस्सा लेने के कारण चर्चा में आया था। वैसे कुछ दूसरे रियलिटीज़ शो का भी हिस्सा बन चुकी हैं। 
 
मायशा का पूरा नाम मीशा साक्षी अय्यर है और मुंबई में उन्होंने पढ़ाई की है। 'हद' नामक वेबसीरिज कर चुकी हैं और कई विज्ञापन का चेहरा भी बन चुकी हैं। 
बिग बॉस के फैंस का मानना है कि उनके आने से शो का ग्लैमर बढ़ा है और वे शो में दूर तक जाएंगी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी