'बिग बॉस 15' के घर में एंट्री से पहले कंटेस्टेंट्स को पार करना होगा जंगल, प्रोमो आया सामने

रविवार, 29 अगस्त 2021 (14:25 IST)
पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन का आगाज हो चुका है। इस बार यह शो पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर स्ट्रिमिंग हो रहा है, जिसे 'बिग बॉस ओटीटी' नाम दिया गया है। बिग बॉस ओटीटी को करण जौहर होस्ट करते नजर आ रहे है। यह शो 6 हफ्ते तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर टेलीकास्ट होगा।

 
इसके बाद यह शो टीवी पर प्रसारित होगा। बिग बॉस ओटीटी में बचे हुए कंटेस्टेंट्स की बिग बॉस 15 में एंट्री होगी। इस शो को एक बार फिर सलमान खान होस्ट करते नजर आएंगे। बीते दिनों 'बिग बॉस 15' का प्रोमो सामने आया था।
 
अब मेकर्स ने 'बिग बॉस 15' का एक नया प्रोमो रिलीज किया है। इस प्रोमो में सलमान खान जंगल में बिग बॉस का घर ढूंढते नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो में बॉलीवुड अदाकार रेखा की आवाज भी सुनाई दे रही हैं। बिग बॉस में रेखा विश्व सुंदरी नाम के पेड की आवाज बनी हैं।
 
प्रोमो रेखा, सलमान खान को बिग बॉस के घर तक पहुंचने का रास्ता बता रही हैं। रेखा, सलामन खान को बताती हैं कि कंटेस्येंट के लिए घर में प्रवेश करने से पहले एक बड़ी चुनौती होगी। रेखा बताती हैं कि इस बार घरवालों को पहले ये जंगल पार करना होगा, तब जाकर घर के द्वार खुलेंगे।
 
इस वीडियो में सलमान आगे कहते हैं, 'आप लोग बहुत हंसने वाले हैं, क्योंकि सदस्य बहुत बुरी तरह से फंसने वाले हैं। संकट इन जंगल, फैलाएगा दंगल के दंगल।' 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी