प्रियंका चाहर चौधरी ने कभी किया था ऐरोटिक सीरीज में काम, क्या बनेंगी 'बिग बॉस 16' की विनर?

WD Entertainment Desk
रविवार, 12 फ़रवरी 2023 (16:49 IST)
सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। 12 फरवरी को इस शो का ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है। शिव ठाकरे, प्रियंका चौधरी, एमसी स्टेन, अर्चना गौतम और शालिन भनोट विनार की रेस में शामिल है।

 
प्रियंका चाहर चौधरी को बिग बॉस 16 की ट्रॉफी का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। प्रियंका का असली नाम परी चौधरी हैं। न्यूमरोलॉजिस्ट के कहने पर उन्होंने अपना नाम बदला लिया था। प्रियंका ने महज 18 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था।
 
एक्ट्रेस बनने से पहले प्रियंका चाहर चौधरी इवेंट होस्ट करती थीं। इसके बाद प्रियंका को मॉडलिंग और पंजाबी म्यूजिक वीडियो में काम करने का मौका मिला। प्रियंका को सबसे पहले एक ऐरोटिक वेब सीरीज में एक्टिंग करने का मौका मिला। 
 
प्रियंका चाहर चौधरी ने एडल्ट वेब सीरीज 3जी गाली गलोच गर्ल्स से एक्टिंग करियर शुरू किया। इस सीरीज में उनके काम और किरदार को काफी सराहा गया था। 
 
भले ही प्रियंका ने एडल्ड सीरीज में काम किया हो, लेकिन उन्हें टीवी शोज से काफी लोकप्रियता मिली। प्रियंका ये है चाहतें, सावधान इंडिया और उड़ारियां जैसे कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं।
 
प्रियंका चाहर चौधरी पेंडिंग लव, लतीफ टू लादेनऔर कैंडी ट्विस्ट जैसी फिल्मों में भी नजर आई हैं। प्रियंका ने अपने एक्टिंग स्किल्स और दिलकश अंदाज से लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख