बॉबी देओल की फिल्म 'गुप्त' का बनेगा सीक्वल

युद्ध, त्रिदेव, विश्वात्मा, मोहरा और गुप्त जैसी फिल्म बनाने वाले फिल्म निर्देशक राजीव रॉय लंबे समय से सक्रिय नहीं हैं। वे विदेश में रहने लगे थे। पत्नी सोनम से भी उनका तलाक हो गया है। अब एक बार फिर राजीव जोश में हैं और फिल्म निर्देशित करने की सोच रहे हैं।

ALSO READ: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस विनर शिल्पा शिंदे को मिली रेप की धमकी

राजीव रॉय का कहना है कि वे एक थ्रिलर फिल्म प्लान कर रहे हैं जिसका आइडिया उनके दिमाग में है। फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है और जल्दी ही वे इस बारे में घोषणा करने वाले हैं।



राजीव का कहना है कि वे गुप्त का सीक्वल भी प्लान कर रहे हैं। गुप्त की कहानी को तो आगे नहीं बढ़ाया जा सकता क्योंकि फिल्म के अंत में काजोल द्वारा निभाए गए किरदार की मौत हो जाती है। 
 
राजीव का कहना है कि वे गुप्त का दूसरा भाग नए कलाकारों, किरदारों और कहानी के साथ बनाएंगे, लेकिन इस फिल्म में वैसा ही रोमांच, रहस्य और संगीत होगा जैसा कि गुप्त में था।

गुप्त में बॉबी देओल, मनीषा कोइराला और काजोल लीड रोल में थे। फिल्म का संगीत सुपरहिट रहा था और आज भी सुना जाता है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार ओपनिंग ली थी। 
 
देखना ये है कि राजीव रॉय की कब वापसी होती है। उनकी पिछली कुछ फिल्में प्यार इश्क मोहब्बत और असंभव बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी