सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर वाली टी-शर्ट पर फूटा फैंस का गुस्सा, ट्रेंड हुआ Boycott Flipkart

Webdunia
बुधवार, 27 जुलाई 2022 (18:08 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भले ही साल 2020 इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए हो, लेकिन वह आज भी अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। सुशांत के फैंस आज भी उन्हें न्याय दिलाने के लिए और उनकी मौत की असल वजह सामने लाने के लिए सोशल मीडिया पर मुहिम छेड़े हुए हैं। 

 
वहीं अब ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर मौजूद सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर छपी टी-शर्ट देखकर उनके फैंस गुस्सा हो गए हैं। दरअसल, सुशांत की तस्वीर लीग इस टी-शर्ट पर 'डिप्रेशन डूबने के जैसा है' लिखा हुआ है। इस टी-शर्ट को देखकर फैंस ने फ्लिपकार्ट को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। 
 
इतना ही नहीं ट्विटर पर भी बायकॉट फ्लिपकार्ट ट्रेंड करने लगा है। फैंस का कहना है कि उनके फेवरिट स्टार डिप्रेशन के मरीज नहीं, बल्कि 'बॉलीवुड माफिया' के शिकार थे। वहीं कई लोगों ने फ्लिपकार्ट के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा दी है।
 
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर मृत पाए गए थे। उनकी उम्र महज 34 साल थी। सुशांत की मौत की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। सुशांत ने अपने करियर में धोनी अनटोल्ड स्टोरी, काई पो चे, छिछोरे जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख