कान फिल्म फेस्टिवल 2022 : रेड कार्पेट पर बॉलीवुड हसीनाओं का जलवा, देखिए तस्वीरें

गुरुवार, 19 मई 2022 (18:31 IST)
कान फिल्म फेस्टिवल 2022 के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड की कई हसीनाएं अपना जलवा बिखेर रही हैं। हर साल की तरह इस साल भी कान फेस्टिवल का क्रेज हर तरफ दिखाई दे रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय, पूजा हेगड़े, तमन्ना भाटिया और हेली शाह अपने रेड कार्पेट लुक से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

पूजा हेगड़े
पूजा हेगड़े ने कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया है। वह फेमस डिजाइनर मैसन ग्याना यूनेस के बनाए गाउन को पहनकर रेड कार्पेट पर उतरीं। 
 
ऐश्वर्या राय
कान के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय ब्लैक रफल फ्लावर गाउन पहनकर उतरीं। इस गाउन में ढेर सारे रंग-बिरंगे फूल लगे नजर आए। इसके साथ उन्होंने न्यूड मेकअप किया। 
 

तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया के लुक ने हर किसी का ध्यान खींचा। तमन्ना भाटिया ने रेड कार्पेट पर शिरकत करने के लिए काले रंग के शिमरी गाउन को चुना। बॉडी फिटिंग और डीप नेकलाइऩ वाले इस गाउन में ड्रामेटिक केप जोड़ी गई थी। 
 
हेली शाह
टीवी एक्ट्रेस हेली शाह ने भी कान के रेड कार्पेट पर डेब्यू किया है। वह ग्रीन एंड ग्रे कलर के शिमर गाउन में रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आईं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी