प्रभास की 'प्रोजेक्ट के' से सामने आया दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक पोस्टर, इंटेंस लुक में आईं नजर

WD Entertainment Desk

मंगलवार, 18 जुलाई 2023 (12:03 IST)
Deepika Padukone first look from Project K: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट के' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म निर्माता नाग अश्विन की फैन्टसी फिल्म 'प्रोजेक्ट के' को इस साल की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है। इस फिल्म में प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी और कमल हसन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
 
वहीं अब वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित 'प्रोजेक्ट के' से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। फैंस को सरप्राइज देते हुए दीपिका का फर्स्ट लुक आधी रात को रिलीज किया गया है। पोस्टर में दीपिका इंटेंस लुक में हैं।
 
पोस्टर में दीपिका पादुकोण सामने की ओर ध्यान से देखती हुई नजर आ रही हैं। फर्स्ट लुक के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'बेहतर कल के लिए एक उम्मीद जगी है। यह प्रोजेक्ट के से दीपिका पादुकोण का लुक है। पहली झलक 20 जुलाई (अमेरिका) और 21 जुलाई (भारत) को।'
 
'प्रोजेक्ट के' एक मल्टीलिंग्वल फिल्म है जो 12 जनवरी, 2024 को रिलीज होने वाली है। 'प्रोजेक्ट के' को भव्य पैमाने पर बनाया जा रहा है। इस फिल्म का बजट करीब 500 करोड़ रुपए हैं। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी