रणवीर नहीं रणबीर का गिफ्ट दीपिका को आया पसंद

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का रिलेशनशिप चाहे खराब तरीके से खत्म हुआ हो लेकिन अब भी इस कपल के प्रेम किस्से सुनने लायक होते हैं। फिलहाल रणवीर सिंह को डेट कर रही दीपिका से एक इंटरव्यू के दौरान पुछा गया कि किसी ने अब तक आपके लिए सबसे ज़्यादा रोमांटिक क्या किया है। 
 
इसके जवाब में दीपिका ने बताया कि वैसे तो बहुत कुछ किया गया है मेरे लिए। लेकिन सबसे अच्छा तब था, जब उन्हें एक इंस्ट्रुमेंट बजाना सीखना था और कुछ दिनों बाद ही वह उनके घर पहुंचा दिया गया। यह कोई और नहीं बल्कि रणबीर कपूर थे जिन्होंने दीपिका के लिए ऐसा किया था।  
 
हुआ यूं था कि रणबीर और दीपिका एक पार्टी में मिले थे जहां दीपिका ने रणबीर को कैज़ुअली बताया कि उन्हें पियानो सिखना है। इसी बात को सीरियसली लेते हुए कुछ दिनों बाद ही रणबीर ने दीपिका के घर पियानो भेज दिया। इतने प्यारे से गिफ्ट के बाद आखिर कौन खुश नहीं होगा। यह गेस्चर वाकई दीपिका को बहुत अच्छा लगा था। 
 
ब्रेकअप के बाद भी दीपिका और रणबीर ने अपनी दोस्ती बनाए रखने की अच्छी कोशिश की है और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखते हुए साथ में फिल्में भी की हैं।उम्मीद है इस दोस्ती के चलते हमें इस जोड़ी की और फिल्में देखने को मिले।  

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी