किसने गिफ्ट की दीपिका पादुकोण को यह खूबसूरत रॉयल रेड साड़ी

हाल ही में अपनी बचपन की दोस्त की शादी में लाल रंग की रॉयल साड़ी पहन कर दीपिका पादुकोण ने सभी को चौंका दिया था। इस शानदार साड़ी में दीपिका बहुत खूबसूरत लग रही थीं। यह साड़ी दरअसल दीपिका को किसी खास ने गिफ्ट की है। 
 
दीपिका को यह संदर लाल साड़ी खुद दिवा एक्ट्रेस रेखा ने गिफ्ट की है। रेखा हमेशा ही अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती हैं। दीपिका उनकी इस ज़माने की पसंद की एक्ट्रेस हैं और रेखा हमेशा उनके लिए कुछ ना कुछ करती ही रहती हैं। 
 
ऐसे में दीपिका ने भी रेखा का लुक अपनाने की सोची और वाकई वे पूरी शादी में शानदार लग रही थीं। साड़ी पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी के साथ गोल्डन चोकर पहने और उस पर रेखा जैसे पीछे बालों का बन। 
 
हर कोई शादी में दीपिका और उनकी साड़ी की तारीफ कर रहा था और दीपिका ने भी खुलकर सभी को बताया कि यह उन्हें रेखा जी ने गिफ्ट की है। यह साड़ी उन्हें बाजीराव मस्तानी के बाद गिफ्ट की गई थी। 
 
कुछ वक़्त पहली ही रेखा ने दीपिका को एक अवॉर्ड भी दिया था और उनकी तारीफ की थी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी