धर्मेंद्र के घर आया नया मेहमान, वीडियो शेयर कर दी खुशखबरी

बुधवार, 13 मई 2020 (12:19 IST)
बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिवी रहते हैं। लॉकडाउन में वे अपने फार्महाउस पर समय बिता रहे है, और वहां से कुछ न कुछ अपने फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं। अब धर्मेंद्र ने फैन्स को खुशखबरी दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि उनके घर एक नए मेहमान का आना हुआ है।

 
धर्मेंद्र ने एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में उन्होंने बताया है कि फार्महाउस में उनकी गाय ने बछड़े को जन्म दिया है। इस वीडियो में एक गाय अपने बछड़े को प्यार करती नजर आ रही हैं। 
 
वीडियो के साथ धर्मेंद्र ने लिखा, 'बधाई, कल रात, बछड़ा दिया मेरी साहिवाल गाय ने। मुझे भी पास नहीं आने देती। इस बछड़े की दादी को मैं साहनेवाल के नजदीक बैनी साहिब से लेकर आया था। हर मां अपने बच्चे की सुरक्षा को लेकर रक्षात्मक रहती है। मैं इन खूबसूरत जीवों के होने से बहुत खुश हूं। 
 
धर्मेंद्र प्रकृति और अपने जानवरों से बहुत लगाव रखते हैं। वे इस लॉकडाउन में अपने फार्महाउस में हैं। वहां से वे अक्सर खेती करते हुए तो कभी अपने प्यारे जानवरों की वीडियोज शेयर करते रहते हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी