दीपिका चिखलिया ने शेयर की 'रामायण' के सेट की अनदेखी तस्वीर, शो पूरी टीम आई नजर

सोमवार, 13 अप्रैल 2020 (15:40 IST)
देश में कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के बाद रामानंद सागर की 'रामायण' को एक बार फिर प्रसारित किया जा रहे है। इस शो की वजह से दूरदर्शन की टीआरपी में एक बार फिर उछाल आ गया है। इस शों में राम के किरदार में अरुण गोविल, सीता की भूमिका में दीपिका चिखलिया, और लक्ष्मण के रोल में सुनील लहरी नजर आए थे।

 
हाल ही में रामायण की सीता ने फैंस को एक सरप्राइज दिया है। दरअसल, दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर रामायण की पूरी कास्ट की एक रेयर फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में शो के निर्माता, निर्देशक सहित पूरी कास्ट नजर आ रही है। केवल रावण की भूमिका करने वाले अरविंद त्रिवेदी फोटो में नहीं हैं। 
 
इस तस्वीर को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, 'रामायण की पूरी टीम की एपिक पिक्‍चर। सागर साहब अपने बेटे के साथ और उनके नीचे डायरेक्‍शन और कैमरा टीम। रावण को छोड़कर लगभग सभी वहां थे।'
 
यही नहीं, दीपिका ने कास्‍ट में शामिल उन लोगों के लिए शोक भी व्यक्त किया जिनका निधन हो गया। उन्‍होंने बताया कि इनमें से कई लोग अब इस दुनिया में नहीं हैं। बता दें, यह शायद पहली ऐसी तस्‍वीर है जिसमें पूरी कास्‍ट फोटो के लिए पोज देती नजर आ रही है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी