क्या खतरे में हैं दिशा पाटनी की जान? इस देश से मिल रही धमकियां

शुक्रवार, 22 जनवरी 2021 (12:07 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी हॉट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब दिशा पाटनी को लेकर हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो दिशा पाटनी की जान खतरे में हैं।

 
बताया जा रहा है कि दिशा पाटनी को पाकिस्तान से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इस बारे में तेलुगु पोर्ट्ल ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट के जरिए जानकारी दी है। रिपोर्ट का दावा है कि 'एमएस धोनी' एक्ट्रेस को कई दिनों से फोन कॉल्स के जरिए धमकियां दी जा रही हैं।
 
बताया जा रहा है कि ये धमकियां दिशा को पाकिस्तान के एक नंबर से मिल रही है। दिशा पाटनी ही नहीं, बल्कि पुलिस स्टेशन को भी ऐसे कॉल्स आए हैं जिसमें कहा जा रहा है कि दिशा पाटनी की जान खतरे में हैं। कॉल में कहा गया है, 'एकाउंट करो जल्दी, जल्दी... तेरा लड़की (दिशा पाटनी) नहीं बचेगा।' 
 
दिशा पाटनी के वर्क फ्रंट की बात करे तो वह जल्द ही सलमान खान के साथ 'राधे- यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म इसी साल ईद के मौके पर सिनेमाघर पहुंचने वाली है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी