बिकिनी पहने रेत पर आराम फरमाती नजर आईं दिशा पाटनी, हॉट तस्वीर वायरल

शुक्रवार, 6 अगस्त 2021 (12:16 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती है। दिशा का सोशल मीडिया अकाउंट उनकी बिकिनी तस्वीरों से भरा पड़ा है।

 
वही दिशा पाटनी ने एक बार फिर अपनी बिकिनी तस्वीर से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। दिशा पाटनी ने पिंक कलर की बिकिनी में अपनी बेहद हॉट तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। 
 
इस तस्वीर में दिशा पाटनी बिकिनी पहने समंदर किनारे पेड की छाव में रेत पर आराम करती नजर आ रही हैं। दिशा ने पिंक कलर की बिकिनी के साथ ही सिर पर पिंक कलर का हैट भी लगा रखा है। 
 
दिशा पाटनी की यह तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही है और वे जमकर कमेंट कर रहे हैं। दिशा की इस तस्वीर पर उनके कथित बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, हॉट।
 


बता दें कि दिशा पटानी अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों से फैंस के होश उड़ा देती है। दिशा पाटनी का हॉट अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी आखिरी बार सलमान खान के साथ 'राधे' में नजर आई थीं। वह जल्द ही 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आएंगी। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी