चाइल्ड सेक्स अब्यूज़ मामले में 'डॉक्टर स्ट्रेंज' अभिनेत्री ज़ारा फ़िथियन दोषी, 8 साल की जेल

मंगलवार, 17 मई 2022 (17:33 IST)
2016 में रिलीज 'डॉक्टर स्ट्रेंज' की अभिनेत्री ज़ारा फ़िथियन को 15 साल की लड़की के यौन शोषण के दोषी पाए जाने के बाद आठ साल की जेल की सजा सुनाई गई है। फ़िथियन ने डॉक्टर स्ट्रेंज में ब्रुनेट ज़ीलॉट की भूमिका निभाई, जिसमें अभिनेता बेनेडिक्ट कंबरबैच मुख्य भूमिका में थे। 
 
बीबीसी न्यूज और द टाइम्स के अनुसार, 37 वर्षीय अभिनेत्री को ब्रिटेन के नॉटिंघम क्राउन कोर्ट में 16 मई को सजा सुनाई गई। उनके पति विक्टर मार्के को भी इस दुर्व्यवहार के लिए उकसाने का दोषी मानते हुए 14 साल जेल की सजा सुनाई गई। 
 
ज़ारा फ़िथियन को 2005 और 2008 के बीच एक बच्चे के साथ यौन गतिविधि के 14 आरोपों में दोषी ठहराया गया, जब लड़की 13 साल की थी। उन्हीं 14 मामलों के अलावा, मार्के को 2002 से 2003 तक, जब वह 15 वर्ष की थी, एक अन्य लड़की के खिलाफ अभद्र हमले के अतिरिक्त चार मामलों का दोषी पाया गया।
 
गौरतलब है कि फीथियन और मार्क ने कथित तौर पर दोषी पाए जाने से पहले दोनों वादी के सभी आरोपों से इनकार किया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी