शाहरुख खान अपने बर्थडे पर देंगे फैंस को बेहतरीन तोहफा

दो नवंबर को शाहरुख खान का बर्थडे है। इस मौके पर उनके बंगले 'मन्नत' को खासा सजाया जा रहा है। किंग खान हर साल अपना बर्थडे धूम-धाम से मानते हैं और इस साल भी वे ऐसा ही करने जा रहे हैं। साथ ही अपने फैंस को वे तोहफा दे रहे हैं। 
 
शाहरुख की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ज़ीरो' 21 दिसम्बर को रिलीज होने जा रही है। शाहरुख अपने बर्थडे पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने वाले हैं। यह उनका फैंस के लिए खास तोहफा होगा।



मुंबई स्थित आईमैक्स वडाला में एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है। यहां पर मेरठ सिटी का सेट बनाया गया है, जिसमें घंटाघर है, मेला है, खाने और गेम्स के स्टाल्स होंगे। 
 
ट्रेलर लांच भव्य पैमाने पर होगा। इसमें शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म के निर्देशक आनंद एल. राय भी मौजूद रहेंगे। ट्रेलर लांच पर वे फैंस और मीडिया से भी बातचीत करेंगे।



ज़ीरो बउआ नामक बौने की कहानी है जिसका रोल शाहरुख खान ने निभाया है। मेरठ की पृष्ठभूमि में कहानी दिखाई गई है। फिल्म के टीज़र ने दर्शकों के बीच खासी उत्सुकता पैदा कर दी है। ईद पर सेकंड टीज़र रिलीज हुआ था जिसमें एक गाने में शाहरुख और सलमान नजर आए थे। 
 
रेड चिलीज़ और कलर येलो प्रोडक्शन्स की फिल्म 'ज़ीरो' ‍की निर्माता हैं गौरी खान। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी