केंद्र सरकार ने बीते दिन अश्लील और बोल्ड कंटेंट परोसने वाले 25 ओटीटी एप्स पर बैन लगाने का आदेश जारी किया है। इनमें से एक एप आल्ट का भी था। इस एप का पहले नाम आल्ट बालाजी था, जिसकी को-फाउंडर टीवी की क्वीन एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर थीं।
एकता कपूर ने पोस्ट शेयर कर लिखा, मीडिया में ऐसी खबरें चल रही हैं कि अधिकारियों ने ALTT को बैन कर दिया गया है, हालांकि इन खबरों के विपरीत मिस एकता कपूर और मिसेज शोभा कपूर किसी भी तरह से ALTT से जुड़ी नहीं हैं और उन्होंने जून 2021 में ही ALTT से अपना नाता तोड़ लिया था।
उन्होंने लिखा, ऊपर दिए गए तथ्यों के विपरीत किसी भी तरह के आरोप का कड़ा खंडन किया जाता है और मीडिया से अनुरोध है कि वे सही तथ्य पेश करें। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एकता कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'उनके लिए जिन्हें इसको लेकर फिक्र है।'