फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की खूबसूरत वेडिंग तस्वीरें आई सामने, एक-दूसरे को किस करता दिखा न्यूलीवेड कपल

Webdunia
बुधवार, 23 फ़रवरी 2022 (12:31 IST)
बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर 19 फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर संग शादी के बंधन में बंधे हैं। अब इस न्यूलीवेड कपल ने अपनी शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जो जमकर वायरल हो रही है।
 
इन तस्वीरों में फरहान और शिबानी काफी खुश नजर आ रहे हैं। वेडिंग तस्वीरों को शेयर करते हुए फरहान ने कैप्शन में लिखा, कुछ दिनों पहले शिबानी दांडेकर और मैंने अपने यूनियन को सेलिब्रेट किया। हम उन सभी के शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखा। 
उन्होंने लिखा, हालांकि, ये सेलिब्रेशन तब तक अधूरा है जब तक इसकी कुछ अनमोल झलक आपके साथ शेयर न कर लें। हम अपने इस सफर की शुरुआत कर रहे हैं। ऐसे में आप सभी का आशीर्वाद चाहते हैं। 
 
तस्वीरों में शिबानी दांडेकर शादी के बाद अपने ससुर जावेद अख्तर और परिवार के अन्य लोगों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं फरहान और शिबानी एक-दूसरें को किस करते भी दिख रहे हैं।
 
इस शादी में फरहान अख्तर की दोनों बेटियां भी शामिल हुईं। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी बिना फेरों और बिना निकाह के हुई है। दोनों ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की है। 
फरहान और शिबानी ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई और साथ निभाने का वचन लिया। इस खास दिन के लिए शिबानी ने लेवेंडर कलर का स्ट्रैपलेस गाउन पहना।
बता दें कि फरहान अख्तर की यह दूसरी शादी है। उन्होंने साल 2000 में हेयर स्टाइलिस्ट अधुना से शादी की थी। दोनों ने साल 2017 में आपसी रजामंदी से तलाक ले लिया था। तलाक के बाद फरहान मॉडल और एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे थे। अब फरहान और शिबानी पति पत्नी बन चुके हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख