टीवी शो की मेजबानी करेंगे फरहान अख्तर

Webdunia
फिल्म निर्देशक और अभिनेता फरहान अख्तर जल्दी ही एक टीवी शो की मेजबानी करते नजर आएंगे। वे नेशनल जियोग्राफिक पर एक शो को होस्ट करेंगे। इस शो के माध्यम से फरहान बताएंगे कि किस तरह मनुष्य द्वारा पर्यावरण को क्षति हो रही है।
 
यह जानकारी नेशनल जियोग्राफिक इंडिया ने फेसबुक पर साझा की है। इसके साथ पोस्ट वीडियो में फरहान कह रहे हैं, जब मैं छोटा था, तब नेशनल जियोग्राफिक मैगजीन इकट्टा करता था। ये मेरी पंसदीदा मैगजीन थी। हम एक मुद्दे पर बात करने जा रहे हैं। इस करार को आगे तक ले जाना चाहते हैं। उम्मीद है कि ये ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगा। (वार्ता)
अगला लेख