वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' का नया गाना 'जंगल में कांड' रिलीज

WD Entertainment Desk

रविवार, 13 नवंबर 2022 (16:43 IST)
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म 'भेड़िया' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब इस फिल्म के गाने बैक टू बैक रिलीज किए जा रहे हैं।
 
 
वहीं अब फिल्म का एक और जबरदस्त गाना 'जंगल में कांड' रिलीज हो गया है। इस गाने में वरुण ने अभिषेक बनर्जी और पालिन कबक के साथ अपने जंगली स्वैग को दिखाया है। गाने में कृति सेनन भी नजर आ रही हैं।
 
'जंगल में कांड' गाना को सचिन-जिगर द्वारा कंपोज किया गया है, जिसे विशाल ददलानी, सुखविंदर सिंह, सिद्धार्थ बसरूर और सचिन-जिगर ने अपनी आवाज दी है और अमिताभ भट्टाचार्य ने इस गाने के बोल लिखे हैं।
 
गाने को लेकर सचिन-जिगर ने कहा, जंगल में कांड के साथ, हमने ट्राइबल डांस म्यूजिक को मजेदार तरीके से प्रजेंट करने की कोशिश की है। विशाल ददलानी और सुखविंदर सिंह की सारी देसी एनर्जी के साथ, हम उम्मीद कर सकते हैं कि दर्शक 'ठुमकेश्वरी' के बाद भी इस गाने पर भी नाचेंगे।
 
अमर कौशिक के निर्देशन में बनीं 'भेड़िया' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है और यह 25 नवंबर, 2022 2डी और 3डी में हिंदी, तेलुगु और तमिल में पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी