गोलमाल अगेन का बॉक्स ऑफिस पर चौथा सप्ताह

दिवाली पर प्रदर्शित गोलमाल अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल करते हुए चौथा सप्ताह पूरा कर लिया है। यह फिल्म पांचवे सप्ताह में भी कुछ सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है। 
 
फिल्म ने चौथे सप्ताह में 5.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके पहले गोलमाल अगेन ने पहले सप्ताह में 136.09 करोड़ रुपये, दूसरे सप्ताह में 46.85 करोड़ रुपये और तीसरे सप्ताह में 15.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। चार सप्ताह में फिल्म का कुल कलेक्शन 203.13 करोड़ रुपये हो गया है।  
 
यह गोलमाल सीरिज की सबसे सफल फिल्म है। साथ ही अजय देवगन के करियर की यह पहली ऐसी फिल्म है जिसने दो सौ करोड़ का आंकड़ा पार किया है। 
 
रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह दूसरी फिल्म ऐसी है जिसने 200 करोड़ क्लब में एंट्री ली है। इसके अलावा चेन्नई एक्सप्रेस भी रोहित द्वारा निर्देशित है। 
 
अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, तब्बू, अरशद वारसी, श्रेयस तलपदे, कुणाल खेमू, तुषार कपूर अभिनीत यह कॉमेडी फिल्म को दिवाली के त्योहार का खासा फायदा हुआ। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी