बचपन में श्रद्धा कपूर को था वरुण धवन पर क्रश, प्रपोज करने पर मिला था यह जवाब

WD Entertainment Desk

बुधवार, 24 अप्रैल 2024 (15:00 IST)
Varun Dhawan Birthday : बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और वरुण धवन की केमिस्ट्री ऑनस्क्रीन ही नहीं ऑफस्क्रीन भी काफी अच्छी है। दोनों बचपन से ही एक दूसरे के अच्छे दोस्त रहे हैं। एक समय ऐसा भी था जब श्रद्धा का वरुण पर क्रश था। बचपन में एक्ट्रेस ने वरुण धवन को प्रपोज भी किया था।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

श्रद्धा कपूर ने खुलासा किया था कि 8 साल की उम्र में वह वरुण को पसंद किया करती थीं। उन्होंने अपने तरीके से एक बार वरुण को प्रपोज भी करने की कोशिश की थी। हालांकि उनकी ये ट्रिक फेल हो गई थी। 
 
श्रद्धा और वरुण वे अक्सर अपने-अपने पिता शक्ति कपूर और डेविड धवन के साथ आउटडोर शूटिंग पर जाते थे। ऐसे ही एक शेड्यूल के दौरान, श्रद्धा ने वरुण को यह बताने का फैसला किया कि वह उनके लिए कैसा महसूस करती है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

श्रद्धा ने बताया था कि मैंने उससे कहा, वरुण, मैं तुमसे कुछ कहूंगी और तुम्हें इसे सीधा करना होगा। मैं इसे उल्टा कहूंगी। मुझे लगा कि वह भी मुझे यही कहेंगे और मैं वो 3 मैजिकल वर्ड्स सुनने को तैयार थी।
 
श्रद्धा ने बताया कि लेकिन सभी को आश्चर्यचकित करते हुए, वरुण ने सख्ती से 'नहीं' कहा और वहां से भाग गया। तब से हमारे बीच यह मजाक चल रहा है। 
 
बता दें कि श्रद्धा कपूर और वरुण धवन ने साथ में एबीसीडी 3, नवाबजादे, स्ट्रीट डांसर 3डी में साथ काम दिया है। दोनों की केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद करते हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी