मनीषा कोइराला ने नेपाली फिल्म से किया था एक्टिंग करियर शुरू, इलू इलू गर्ल के रूप में हुईं मशहूर

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 16 अगस्त 2024 (10:50 IST)
Manisha Koirala Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला 54 वर्ष की हो गई हैं। नेपाल के काठमांडू में 16 अगस्त 1970 को जन्मी मनीषा कोइराला के दादा विशेश्वर प्रसाद कोइराला नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। मनीषा कोईराला ने अपने सिने करियर की शुरुआत साल 1989 में रिलीज नेपाली फिल्म 'फेरी भेटुला' से की।
 
साल 1991 में रिलीज सुभाष घई की फिल्म 'सौदागर' से मनीषा कोइराला ने बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में मनीषा और विवेक मुसरान पर 'इलू इलू' गीत फिल्माया गया था। इसके बाद मनीषा इंडस्ट्री में इलू इलू गर्ल के रूप में मशहूर हो गईं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manisha Koirala (@m_koirala)

साल 1994 में मनीषा कोइराला को विदु विनोद चोपड़ा की फिल्म 1942 'ए लव स्टोरी' में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म के लिए वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से नामांकित की गई। साल 1995 में रिलीज फिल्म 'बांबे' मनीषा कोइराला के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए मनीषा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर क्रिटिक्स पुरस्कार से सम्मानित की गईं। 
 
साल 1996 में रिलीज फिल्म 'खामोशी' मनीषा के करियर की एक और उल्लेखनीय फिल्म साबित हुई। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए मनीषा कोइराला को एक बार फिर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर क्रिटिक्स पुरस्कार दिया गया।
 
साल 1998 में मनीषा कोइराला को एक बार फिर से मणिरत्नम के साथ फिल्म 'दिल से' में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में मनीषा का किरदार ग्रे शेड्स लिए हुए था। इस फिल्म के लिए वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित की गई। साल 2010 में मनीषा कोइराला की शादी बिजनेसमैंन सम्राट दहाल से हुई थी। लेकिन यह शादी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी, और 2012 में इस जोड़ी ने तलाक ले लिया।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manisha Koirala (@m_koirala)

साल 2012 में मनीषा कोइराला को गर्भाशय का कैंसर होने का पता लगा लेकिन मनीषा ने कैंसर को मात दे दी। मनीषा कइराला के करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में य़लगार, मिलन, दुश्मनी, अकेले हम अकेले तुम, अग्निसाक्षी, गुप्त,लाल बादशाह, कारतूस, मन, छुपा रूसतम, मार्केट, कंपनी, जानी दुश्मन, लज्जा, चैम्पियन, खौफ़,बाग़ी, भूत रिर्टन्स, डियर माया प्रमुख है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख